बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट हुआ जारी, 85.19% परीक्षार्थी हुए सफल, कुल 26 टॉपर में 19 छात्राएं

बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट हुआ जारी, 85.19% परीक्षार्थी हुए सफल, कुल 26 टॉपर में 19 छात्राएं

बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट हुआ जारी, 85.19% परीक्षार्थी हुए सफल, कुल 26 टॉपर में 19 छात्राएं
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना- इस वक्त की बड़ी बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनिल कुमार ने बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर उन्होंन तमाम सफल छात्रों को भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने भी बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करते हुए अलग अलग संकायों में टॉपर छात्र-छात्राओं के नाम की घोषणा की। बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 85.19 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। जिसमें विज्ञान संकाय में आदित्य कुमार टॉपर बने हैं। बिहार के समस्तीपुर जिले से आदित्य को मिले 481 अंक मिले हैं।

साक्षी कुमारी और सपना सेकेंड टॉपर बनी हैं। कला संकाय में बिहार के गया जी जिले से निशु टॉपर बनी है। वाणिज्य संकाय में आदिति कुमारी टॉपर हुई। आपको एक बार फिर बता दें कि इंटरमीडिएट में कुल 85.19 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। कुल 25 टॉपर में 19 छात्राएं शामिल है।

लगभग पच्चीस दिनों के भीतर परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है जिसको लेकर शिक्षा मंत्री पूरी टीम को बधाई दी है। हिंदुस्तान में सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिजल्ट जारी किया है। जो बिहार के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए गर्व की बात है। परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुई थी। 

पटना से संवाददाता रमण के साथ कृपा की रिपोर्ट।